लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने बीस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

पन्ना लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने बीस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ankita Rai
Update: 2022-03-26 05:17 GMT
लघु वेतन कर्मचारी संघ पन्ना ने बीस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने प्रांतीय आवाहन पर अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम जिला कलेक्टर पन्ना को ज्ञापन सौंपकर मांगों का अतिशीघ्र निराकरण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि हमारी 20 सूत्रीय मांगे सरकार जल्द से जल्द से जल्द सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करें। समय सीमा में मांगों का निराकरण न होने पर संघ के द्वारा भोपाल में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। क्योंकि यह हम कर्मचारियों के हितों की मांगे हैं और हमारी मांगे अतिशीघ्र पूर्ण होना चाहिए। सौंपे गए ज्ञापन में जो मांगे हैं उनमें पुरानी पेंशन बहाली, आउट सोर्स प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे विभाग में समायोजन किया जाना, अंशकालीन कर्मचारियों को नियमित किया जाए, वेतन विसंगति दूर की जाए एवं अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राजेश चौराहा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, व्ही.पी. परौहा तृतीय कर्मचारी संघ महीप रावत वन कर्मचारी संघ पुष्पाराज सिंह, अध्यापक संघ कमलेश त्रिपाठी कर्मचारी कांग्रेस दिनेश पटेल, संरक्षक अंशकालीन कर्मचारी संघ राम कुमार चौबे, सचिव लघु वेतन कर्मचारी कृष्ण पाल सिंह यादव, अपाक्स संघ मुकेश सिंह, जिला अध्यक्ष संविदा आउट सोर्स कर्मचारी संघ विनोद मिश्रा, वन विभाग श्रमिक कर्मचारी संघ श्रीमती संतोषी वर्मा, जिला अध्यक्ष अंशकालीन कर्मचारी संघ श्रीमती पुष्पा रैकवार, रसोईया कर्मचारी संघ देवी सिंह, श्रीमती ज्योति अहिरवार उपाध्यक्ष आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी, रोहित वाल्मीकि सचिव आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी एवं सभी ब्लॉकों से लघु वेतन कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, तहसील अध्यक्ष एवं कर्मचारी शामिल रहे। 

Tags:    

Similar News