देवास जिले में अब तक 855.51 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास जिले में अब तक 855.51 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-22 09:30 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, देवास। जारी मानसून सत्र में दिनांक 22 अगस्‍त 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 855.51 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 481, टोंकखुर्द में 622, सोनकच्छ में 1064, हाटपीपल्या में 1049, बागली में 877, उदयनगर में 1073.60, कन्नौद में 717, सतवास में 605 तथा खातेगांव में 1211 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में 167.48 मिमी औसत वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटे में देवास में 93, टोंकखुर्द में 165, सोनकच्छ में 162, हाटपीपल्या में 270, बागली में 160, उदयनगर में 181.44, कन्नौद में 108, सतवास में 136 तथा खातेगांव में 232 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल अब तक 733.15 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 733.15 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 548, टोंकखुर्द में 917, सोनकच्छ में 1075, हाटपीपल्या में 492, बागली में 705, उदयनगर में 696.40, कन्नौद में 680, सतवास में 680, खातेगांव में 805 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

Similar News