तेलंगाना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दरिंदगी, रेप कर पत्थर से कुचला सिर

तेलंगाना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दरिंदगी, रेप कर पत्थर से कुचला सिर

Tejinder Singh
Update: 2020-03-17 13:06 GMT
तेलंगाना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ दरिंदगी, रेप कर पत्थर से कुचला सिर

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। तेलंगाना एक बार फिर दरिंदों की करतूत से दहल गया। रंगारेड्डी जिले के चेवेला में एक महिला की संदिग्ध तौर पर हत्या का मामला उजागर हुआ है। महिला का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक तंगडपल्ली गांव के पास पुल के नीचे महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी कोई पहचान ना हो सके, इसलिए उसका सिर पत्थर मार कुचल दिया गया। 

बताया जा रहा है कि महिला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लग सकी है। पुलिस महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। उससे संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जांच पड़ताल जारी है।

Tags:    

Similar News