राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू मे

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू मे

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-07 07:48 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, कुल्लू । 6th August 2020 राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कुल्लू मे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2020 को जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर जिला बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल जिला सिरमौर, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी जिला किन्नौर, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला चम्बा तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला चम्बा में वन मंत्री के साथ, मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेंगे।

Similar News