प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 14 को पन्ना और कटनी प्रवास पर

पन्ना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 14 को पन्ना और कटनी प्रवास पर

Ankita Rai
Update: 2022-08-14 08:28 GMT
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 14 को पन्ना और कटनी प्रवास पर

डिजिटल डेस्क, पन्ना। आशीष तिवारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा प्रात: 10 बजे पन्ना के गांधी चौक से प्रारंभ होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। प्रात: 10:45 बजे भाजपा कार्यालय के पास बस्तियों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भेंट करेंगे। प्रात: 11:20 बजे बडागांव से देवेन्द्रनगर तक तिरंगा बाइक रैली में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे कटन से सलेहा और बंधूर तक तिरंगा बाइक रैली में शामिल होंगे। दोपहर ०3 बजे नगरीय क्षेत्र पवई में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर शाम ०6 बजे कटनी के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा रात्रि विश्राम कटनी सर्किट हाउस में करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि आयोजित कार्यक्रमों में अपने अपने मंडल में सम्मिलित हो एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं। 

Tags:    

Similar News