बूथ विस्तारक की समीक्षा करने पन्ना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

पन्ना बूथ विस्तारक की समीक्षा करने पन्ना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Ankita Rai
Update: 2022-02-12 08:16 GMT
बूथ विस्तारक की समीक्षा करने पन्ना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी बूथ विस्तारक योजना का समीक्षा करने आज पन्ना पहुंचे जहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा हेतु पन्ना जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़ोर पहुंचे जहां पर उन्होंने बूथ विस्तारक योजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा ग्राम पंचायत बडोर में गोरेलाल बाबाजी एवं मटरू लाल का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके पश्चात नेशनल पार्क पहुंचकर उन्होंने हाथियों को भोजन भी कराया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविराज यादव, जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, तरुण पाठक जिला कार्यालय मंत्री अभिलाष साहू, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी सचिन खरे, ग्रामीण मंडल महामंत्री महेंद्र यादव, मंडल कार्यालय मंत्री सौरभ ओमरे, राकेश ओज ऐप संचालक, सरपंच रूप सिंह यादव सहित बूथ अध्यक्ष महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News