विपक्ष ने खोला मोर्चा : फेल हुई छात्रा ने कर ली खुदकुशी, पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड ने किया पास

विपक्ष ने खोला मोर्चा : फेल हुई छात्रा ने कर ली खुदकुशी, पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड ने किया पास

Tejinder Singh
Update: 2019-06-02 13:37 GMT
विपक्ष ने खोला मोर्चा : फेल हुई छात्रा ने कर ली खुदकुशी, पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड ने किया पास

डिजिटल डेस्क, आसिफा बाद। तेलंगाना इंटरमीडिएट बोर्ड का कारनामा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया। इस बार बोर्ड ने मृतक छात्रा अनामिका अरुटला को पास कर दिया। इतना ही नही जैसे ही छात्रा के परिजनों का बयान आया तो दो घंटे में ही छात्रा फेल हो गई। दरअसल हाईस्कूल की छात्रा अनामिका अरुटला ने फेल होने के कारण आत्महत्या कर ली थी। वो तेलुगू सब्जेक्ट में फेल हुई थी। इसी गम में परिजन रो-बिलख रहे थे। लेकिन पुनर्मूल्यांकन में बोर्ड ने उसे पास घोषित कर दिया। नंबर 20 की बजाय 41 हो गए। बताया गया कि क्लेरिकल मिस्टेक की वजह से वो फेल हुई थी। परिजन तेलंगाना इ्ंटरमीडिएट बोर्ड के रवैए से खफा थे। उन्होंने इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही थी। साथ ही सरकारी तंत्र पर भी संवेदनहीनता का आरोप लगाया। हद तो सब हो गई, जब इतना कुछ होने के बाद भी अधिकारियों ने कहा कि उनकी व्यवस्था दुरुस्त है, बच्ची ने ही ठीक से पढ़ाई नहीं की होगी।

इस बार 26 बच्चों ने कर ली आत्महत्या

अनामिका ही नहीं, बल्कि इस बार लाखों बच्चे फेल हुए। हताशा में 26 बच्चे खुद को संभाल नहीं सके। उन्होंने खुदकुशी कर ली। कुल 3 लाख 28 हजार बच्चों को फेल बताया गया। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, तो पुनर्मूल्यांकन में 1137 छात्रों को पास कर दिया गया। जिसमें अनामिका भी एक थी। मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। विपक्ष सीधे तौर पर सीएम केसीआर पर निशाना साध रहा है। लोगों का कहना है कि फेल-पास सिस्टम में बड़ा बदलाव लाना ही होगा। वरना हम इसी तरह खामियाजा भुगतते रहेंगे।

Tags:    

Similar News