पारा चढ़ा 2 डिग्री, 21 से अच्छी बारिश के आसार

पारा चढ़ा 2 डिग्री, 21 से अच्छी बारिश के आसार

Tejinder Singh
Update: 2020-06-18 14:25 GMT
पारा चढ़ा 2 डिग्री, 21 से अच्छी बारिश के आसार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बुधवार रात के बाद गुरुवार सुबह हल्की बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन बारिश का असर ज्यादा समय तक नहीं रहा। गुरुवार को दिन में धूप निकलने की वजह से पारा 2 डिग्री चढ़ गया। धूप की वजह से दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। रात में हुई बारिश मौसम को ठंडा कर देती है लेकिन धूप पारा चढ़ा देती है। गुरुवार को भी ऐसा देखने को मिला और नागपुर में सिर्फ 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को रात के बाद गुरुवार को सुबह भी बारिश हुई, जिससे सुबह का मौसम ठंडा बना रहा। गुरुवार रात को भी बारिश हो सकती है, क्योंकि इन दिनों शाम के बाद बारिश होती है। 19 जून को हल्की बारिश और 20 जून को उससे अधिक मगर मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालाकि 21 और 22 जून को गरज-चमक के साथ अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इससे एकबार फिर मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

तामपान

बुधवार को अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस चढ़ने की वजह से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तामपान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार न्यूनतम तापमान में 2.5 बढ़त होने की वजह से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।


 

Tags:    

Similar News