सालेकसा तहसील में नक्सली बैनर से दहशत

गोंदिया  सालेकसा तहसील में नक्सली बैनर से दहशत

Anita Peddulwar
Update: 2022-12-01 13:15 GMT
 सालेकसा तहसील में नक्सली बैनर से दहशत

डिजिटल डेस्क, सालेकसा (गोंदिया). सालेकसा तहसील के गोरे व पांढरवानी क्षेत्र में नक्सलियों के बैनर मिलने से क्षेत्रवासियों मेें दहशत निर्माण हो गई है। मामला 29 नवंबर को सामने आया है। सालेकसा पुिलस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर बैनर को कब्जे में ले लिया है। इस घटना की जांच पुलिस अधीक्षक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक द्वारा शुरू कर दी गई है।  इस संदर्भ मंे जानकारी दी गई है कि सालेकसा तहसील में ग्रापं के चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है। चुनाव के दौरान ही तहसील के गोरे व पांढरवानी क्षेत्र में नक्सली बैनर लगाए  गए है। जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में दहशत निर्माण  हो गई है। घटना की खबर मिलते ही सालेकसा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर बैनर को कब्जे मंे ले लिया है। मामले की जांच जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक जनार्दन हेगड़कर द्वारा शुरू कर दी गई है। 
 

Tags:    

Similar News