झाबुआ - पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा थांदला में दर्ज

झाबुआ - पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा थांदला में दर्ज

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-21 08:09 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, झाबुआ। जिले में पिछले 24 घण्टे में 10.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा थांदला में 26.0 मि.मी. दर्ज की गई है। झाबुआ में 3.8 मि.मी., रामा में 1.8 मि.मी., पेटलावद में 7.8 मि.मी. मेघनगर में 25.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष 1 जून से अब तक 301.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। थांदला में सर्वाधिक 398.4 मि.मी. तथा सबसे कम रानापुर में 164.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान झाबुआ में 368.2 मि.मी., रामा में 253.8 मि.मी., पेटलावद में 299.6 मि.मी., मेघनगर में 325.0 मि.मी. वर्षा हो चुकी है। जबकि जिले में गतवर्ष इसी अवधि में 359.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। झाबुआ में 317.0 मि.मी., रामा में 375.0 मि.मी., थांदला में 440.8 मि.मी., पेटलावद में 345.4 मि.मी., रानापुर में 390.0 मि.मी. तथा मेघनगर में 290.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Similar News