अशोकनगर: जिले में अब तक 461.00 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

अशोकनगर: जिले में अब तक 461.00 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-08-07 08:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, अशोकनगर। अशोकनगर जिले में 01 जून 2020 से 06 अगस्‍त 2020 तक 461.00 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 06 अगस्‍त तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 606.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 478.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 393.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 367.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 15.00 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में बीते 24 घंटे में 06 अगस्‍त को प्रातः 8 बजे तक 15.00 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 04.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 39.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 08.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 09.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Similar News