इन दो युवाओं ने अपने बिजनेस आइडिया से हासिल की फंडिंग

जानिए कैसे इन दो युवाओं ने अपने बिजनेस आइडिया से हासिल की फंडिंग

Tejinder Singh
Update: 2022-01-05 11:12 GMT
इन दो युवाओं ने अपने बिजनेस आइडिया से हासिल की फंडिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारत दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे जोशीली स्टार्ट-अप व्यवस्था के रूप में उभरा है। एक निजी चैनल का शो ‘शार्क टैंक इंडिया बिजनेस’ उम्मीदवारों को एक सुनहरा अवसर दे रहा है और उन्हें अपने उद्यमिता के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए एक जिंदगी बदल देने वाला मंच प्रदान कर रहा है। इस मंच पर शार्क्स के सामने अपने अभिनव बिजनेस आइडियाज प्रस्तुत करके शार्क्स से फंडिंग हासिल कर सकते हैं। शार्क टैंक इंडिया में ऐसा ही एक आइडिया सामने आया, जो बदलते भारत की नई सोच को दर्शाता है।

प्रेजेंटेशन से जजों को किया इम्प्रेस

फैशन के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हुए चाहत पाहुजा (21) और संस्कार मिश्रा (21) ने मिलकर फर्दा की स्थापना की, जो एक कस्टमाइज्ड फैशन वियर स्टार्ट अप है, जिसमें ग्राहकों की दिलचस्पी और उनकी भावनाओं के अनुसार हाथ से पेंट किए गए बेहद दिलकश और विशेष परिधान डिजाइन किए जाते हैं।  इस ब्रांड ने अपने  प्रेजेंटेशन के साथ जजों को इम्प्रेस कर लिया और शार्क्स अमन गुप्ता और नमिता थापर से 20% इक्विटी के एवज में 30 लाख रुपए का बड़ा निवेश हासिल किया।

Tags:    

Similar News