हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, महिला की मौत

हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, महिला की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-07 09:31 GMT
हाइवा ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली (मोरवा)। मोरवा थाना क्षेत्र की जयंत खदान पुलिया के पास एक बाइक सवार दंपत्ति हाइवा में की चपेट में आ गये। इस हादसे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। रात्रि के करीब 8 बजे हुए इस हादसे का शिकार हुए बाइक चालक मोरवा होते हुए महदेइया जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक जयंत खदान की पुलिया के पास पहुंची, तभी वह मोरवा की ओर से आ रही एक मैजिक वाहन से टकरा गई। इस टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी हाइवा वाहन की चपेट में आ गये। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महदेइया निवासी लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा पिता चर्तुगुन विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष को तत्काल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उनकी पत्नी देवमतिया विश्वकर्मा उम्र्र 42 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार ने जैसे ही जयंत खदान के पास निर्माणाधीन पुलिया की डायवर्टेड रोड को पार किया, वाहनों के गुजरने से तेजी से उड़ी धूल से उनके सामने अंधेरा छा गया। जिसके कारण वह सामने से आ रहे एक मैजिक वाहन से टकरा गये और इस दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गये। 

हाइवा के टायर में फंसी रही महिला
बताया जाता है कि मोटर साइकिल से गिरने के बाद मोरवा की ओर से आ रहे हाइवा की चपेट में आने से महिला टायर के नीचे फंस गई और तकरीबन 10 मीटर तक सडक़ पर घिसटती हुई चली गई। वह काफी देर तक हाइवा के टायर में फंसी रही। इस स्थान पर पहले ही धूल उड़ रही थी जिसके कारण किसी का ध्यान इन दोनों के टायर में दबे होने पर नहीं गया। जैसे ही वाहन आगे बढ़ा लोगों ने इस दोनों को एक व्यक्ति को भी वाहन में दबा हुआ देखा तो हडक़म्प की स्थिति निर्मित हो गयी। हाइवा चालक वाहन छोडकऱ फरार हो गया और दोनों ओर लम्बी दूरी तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची डायल 10 व एम्बुलेंस के द्वारा दोनों को नेहरू अस्पताल लाया गया। बाइक चला रहे लक्ष्मी विश्वकर्मा का एक हाथ पूरी तरह से डैमेज हो गया। गंभीर हालत में घायल का उपचार किया जा रहा है। 

महिला को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
घटना में मृत महिला को लेकर पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुुंचे लेकिन देर रात तक उसका कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा था। जिसके कारण पुलिस महिला के शव को मर्चुरी में रखवा कर लौट गई। 
 

Tags:    

Similar News