उम्मीदवारी पर विरोध हुआ तो चंद्रकांत पाटील ने कहा - मैं पुणे का हूं, शहर से करीबी रिश्ता

उम्मीदवारी पर विरोध हुआ तो चंद्रकांत पाटील ने कहा - मैं पुणे का हूं, शहर से करीबी रिश्ता

Tejinder Singh
Update: 2019-10-02 16:59 GMT
उम्मीदवारी पर विरोध हुआ तो चंद्रकांत पाटील ने कहा - मैं पुणे का हूं, शहर से करीबी रिश्ता

डिजिटल डेस्क, पुणे। कोथरूड़ निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी का विरोध देखते हुए चंद्रकांत पाटील ने वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि मैं पुणे का ही हूं। पराया नहीं। आप में से ही एक हूं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ और सबसे सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र की पहचान होनेवाले कोथरूड़ निर्वाचन क्षेत्र से चंद्रकांत पाटील को उम्मीदवारी दी गई है, जिसका काफी विरोध हाे रहा है। विधायक मेधा कुलकर्णी को उम्मीदवारी देने की बजाए पाटील को दी गई, इससे नाराजगी बताई जा रही है। बाह्मण महासंघ ने विरोध कर चुनाव में सहयोग न देने की घोषणा की है। जिसे लेकर होर्डिंग भी लगा दिए गए। कोल्हापुर के होने के बावजूद उन्हें यहां से उम्मीदवारी दी गई, इस बात से कार्यकर्ता नाराज है। इसे लेकर पाटील ने साढ़े तीन मिनट के एक वीडियो के जरिए लोगाें से आह्वान करते कहा कि मैं महाराष्ट्र और पूरे देश का हूं। पुणे से पुराना और नजदीकी नाता है, पत्नी यहीं की है। इसके अलावा विद्यार्थी सेना में यहीं काम कर चुका हूं। 

11 से 15 दिसंबर के बीच होगा सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव

वहीं आर्य संगीत प्रसारक मंडल के आयोजित किए जानेवाला सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव 11 से 15 दिसंबर के बीच मुकुंदनगर स्थित महाराष्ट्रीय मंडल क्रीड़ा संकुल में संपन्न होगा। ऐसी जानकारी मंडल के कार्याध्यक्ष श्रीनिवास जोशी ने बुधवार को दी। महोत्सव का यह 67 वां साल है। महोत्सव के पांच दिनों में संगीत, नृत्य तथा वादन की कला पेश की जाती है। सालों से चलते आ रहे महोत्सव के प्रति अलग ही उत्सुकता रहती है।

Tags:    

Similar News