आज मनाया जायेगा विश्व मात्स्यिकी दिवस

आज मनाया जायेगा विश्व मात्स्यिकी दिवस

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-21 10:33 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, खण्डवा। सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला खण्डवा में 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से विश्व मात्स्यिकी दिवस का आयोजन खण्डवा तहसील ऑफिस के पास स्थित जिला मत्स्य कार्यालय में किया जायेगा। जिला स्तर पर कोविड-19 के तहत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मत्स्य दिवस पर आयोजित समारोह में मत्स्य व्यवसायियों को आय दोगुनी करने के लिए मत्स्य पालन विशेषज्ञ टिप्स देंगे। साथ ही मस्त्य पालन व्यवसाय में आ रही परेशानियों को भी सुनेंगे और समस्या हल की राह निकालेंगे। इस कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री ओ.पी. वर्मा, सहायक मत्स्य अधिकारी मनोज कुमार कवड़े, डॉ. अभिषेक सोनी, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री मनोज अग्रवाल, श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, के द्वारा मत्स्य पालकों को जानकारी दी जायेगी।

Similar News