मछली मारने नदी में करंट फैलाने वाला युवक खुद चपेट में आया - मौत

मछली मारने नदी में करंट फैलाने वाला युवक खुद चपेट में आया - मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-03 08:06 GMT
मछली मारने नदी में करंट फैलाने वाला युवक खुद चपेट में आया - मौत

डिजिटल डेस्क, सिंगरौली (वैढ़न)। गुरूवार को सरई के तिनगुड़ी चौकी क्षेत्र में स्थित महान नदी में मछली मारने गए युवक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2 बजे का है और मृतक का नाम राजवेन्द्र सिंह पिता तिलकधारी 28 वर्ष निवासी कुकवार है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि राजवेन्द्र दोपहर में महान नदी में मछली मारने गया था। वहां वह नदी के किनारे जहां से मछली पकड़ रहा था, वहां पास में एक मोटर पंप लगा था। जिससे उसने वहां पर करंट प्रवाहित बिजली के नंगे तार द्वारा नदी में मछली मारने का प्रयास किया, लेकिन उसका यह प्रयास पूरा हो पाता कि उससे पहले ही वह मछली मारने बनाए गए अपने ही जाल की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि वहां पास से एक लड़का गुजर रहा था तो उसने नदी में गिरे राजवेन्द्र को देखा और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दिया। इसके बाद मौके पर पहुंच लोगों ने राजवेन्द्र की शिनाख्त की और पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरे अधेड़ की मौत
गुरूवार को जियावन थाने के कुंदवार चौकी क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से गिरे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम मोतीलाल नापित पिता महावीर 55 वर्ष निवासी डोढक़ी बताया जाता है। जो फसल की गहाई के लिए थ्रेसर को ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 3170 में बांधकर ले जा रहा था। तभी डोढक़ी में शंकर सिंह तालाब के पास से जब ट्रैक्टर खेत के ऊंचे-नीचे रास्ते से गुजर रहा था तो अचानक अनियंत्रित हो गया। हालांकि ट्रैक्टर पलटने नहीं पाया, लेकिन उसमें बंधा थ्रेसर जरूर पलट गया। इस दौरान काफी जोर का झटका लगने से ट्रैक्टर में चाकल की बगल में बैठा मोतीलाल नीचे गिर गया। इससे उसे काफी चोट आ गई और मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। वहां से गुजरते ग्रामीणों ने हादसा देखकर डॉयल 100 को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में 304 ए का मामला दर्ज कर इसे जांच में लिया है।
 

Tags:    

Similar News