पन्ना: अन्वी ने कक्षा १२वीं में जिले की मैरिट सूची में अर्जित किया प्रथम स्थान

  • अन्वी ने कक्षा १२वीं में जिले की मैरिट सूची में अर्जित किया प्रथम स्थान
  • 12वीं में गणित संकाय में 500 में 480 अंक प्राप्त किए
  • पहले भी 10वीं में मेरिट में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-29 05:09 GMT

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर नि.प्र.। देवेंद्रनगर निवासी जगदीश द्विवेदी और शुमी द्विवेदी की पुत्री अन्वी द्विवेदी जिन्होंने बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं में गणित संकाय में 500 में 480 अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। अन्वी द्विवेदी पहले भी 10वीं में मेरिट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। वर्तमान में रेनबो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर की इस छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता सहित पूरे नगर का नाम रोशन किया है। अन्वी की सफलता पर सभी शुभचितकों ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अन्वी ने बताया है को उनकी इस सफलता में उनके माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में प्रशासानिक सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं। 

यह भी पढ़े -पन्ना टाईगर रिजर्व में आज से शुरू होगी गिद्धों की गणना, फरवरी २०२४ में हुई गणना में सात प्रजातियों के ९३५ गिद्ध मिले थे

Tags:    

Similar News