पन्ना: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोग घायल, बच्चा सुरक्षित

  • थाना शाहनगर क्षेत्र के बिसानी से करियापानी झिरमिला जा रहे दम्पति
  • बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो लोग घायल, बच्चा सुरक्षित

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-06 12:46 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। थाना शाहनगर क्षेत्र के बिसानी से करियापानी झिरमिला जा रहे दम्पति की बाइक अनियंत्रित होने से गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि 9 वर्षीय बच्चा सुरक्षित बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई दिन रविवार को शाम 6 बजे बिसानी गांव से राकेश सिंह राठौर पिता रामदास राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी करियापानी झिरमिला जो अपनी पत्नी चंन्दवती सिंह राठौर एवं 9 वर्षीय बालक पदम सिंह को लेकर अपनी मोटरसाईकिल में अपने घर झिरमिला पंचायत के करियापानी गांव जा रहा था तभी झिरमिला मोङ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने से तीनों लोग बाइक सहित गिर गये। हादसे की जानकारी १०८ एम्बूलेंस को दी गई। मौके पर पहुंचे ईएमटी शॉहरूख खॉन एवं पायलट ब्रजेन्द्र सिंह पटेल ने सभी को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार पश्चात कटनी जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़े -पहाडीखेरा में एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप्प, पीएचई विभाग द्वारा चिन्हित दो स्थानों पर बोर करने का कार्य हुआ शुरू

Tags:    

Similar News