राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में सागर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Sanjana Namdev
Update: 2023-08-22 09:12 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं यहां पर वह कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने बतलाया कि पन्ना जिले के सभी ब्लाकों से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सागर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को प्रभारी बनाया गया था। जिनके द्वारा पन्ना आकर एक जिला स्तरीय बैठक लेते हुए पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं को वाहनों के द्वारा कार्यकर्ताओं को सागर ले जाने की अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Tags:    

Similar News