पन्ना: भक्तिभाव के साथ मनाई गई शिवानंद जी महाराज की पुण्य तिथि

  • भक्तिभाव के साथ मनाई गई शिवानंद जी महाराज की पुण्य तिथि
  • सुन्दरकाण्ड का हुआ आयोजन
  • महाराज श्री की मूर्ति का विधि-विधान से हुआ अभिषेक पूजन

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-07 09:27 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। दिव्य एवं चत्मकारी संत रहे शिवानंद जी महाराज की २७वीं पुण्य तिथि आज श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पन्ना शहर स्थित शिवानंद कुटी में मनाई गई। जयंती के अवसर पर सुबह १०:३० बजे हनुमान जी की पूजा के साथ ही सुन्दरकाण्ड पाठ शुरू हुआ जो कि दोपहर १२:३० बजे सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात पूजा-पाठ विधि-विधान के साथ किया गया और कुटी में विराजे महाराज श्री शिवानंद जी महाराज की प्रतिमा का वेदमंत्रो के साथ विधि-विधान से अभिषेक पूजन किया गया। अभिषेक पूजन के बाद भण्डारा प्रसाद वितरण शुरू हुआ जिसमें बडी संख्या में नगर के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे महाराज श्री के भक्तों ने प्रसाद वितरण किया अवगत हो कि संत श्री शिवानंद जी महाराज ने वर्ष १९९७ में समाधि ली थी संत शिवानंद जी महाराज बेहद ही शांत एवं सरल स्वभाव के संत थे। पन्ना तथा छतरपुर जिले में उनके संबंध में चमत्कारिक संस्मरण सुने व कहे जाते थे भक्तों का मानना है कि उन्हें सिद्धि प्राप्त थी। 

यह भी पढ़े -शासकीय आराजी पर किया जा रहा अतिक्रमण, वार्डवासियों ने की शिकायत

Tags:    

Similar News