पन्ना: टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष जरूरतमंद को किया रक्तदान

  • टैक्सी यूनियन के पन्ना जिलाध्यक्ष विमल कुमार चौबे द्वारा
  • जरूरतमंद को किया गया रक्तदान

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-29 04:58 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। टैक्सी यूनियन के पन्ना जिलाध्यक्ष विमल कुमार चौबे द्वारा टैक्सी यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजू चौरसिया के भतीजे को रक्त की आवश्कता होने पर बिना विलम्ब किए तत्काल ही ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया गया और जरूरतमंद की मदद की गई। इस संबध में मीडिया प्रभारी मोहम्मद इलियास द्वारा पूरी टैक्सी यूनियन की ओर से जिलाध्यक्ष श्री चौबे का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। 

यह भी पढ़े -वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

Tags:    

Similar News