पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मरीजों को वितरित किए फल

Sanjana Namdev
Update: 2023-08-21 06:33 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कांग्रेस के जिला महामंत्री रामकरण पाण्डेय के नेतृत्व में भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवेन्द्रनगर में पहुंचकर भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक शिवदयाल बागरी, वरिष्ठ नेता रामेश्वर गर्ग, अजया सिंह पार्षद नगर परिषद देवेन्द्रनगर, पूर्व विधायक फुंदर चौधरी, जीवनलाल सिद्बार्थ, पीसीसी मेंबर मुन्नीलाल कटेहा पूर्व सरपंच खपटहा, जयकुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष नगरपरिषद देवेन्द्रनगर, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस देवेन्द्रनगर आनंद शुक्ला, डॉ. संतोष जैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, महामंत्री जिला कांग्रेस आशिष बागरी, ऋषभ गर्ग, पुष्पेंद्र शर्मा अध्यक्ष मण्डलम भिलसांय, अजित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कांग्रेस देवेन्द्रनगर, संदीप शुक्ला विधायक प्रतिनिधि, तुलसीदास उरमलिया, मुन्नु तिवारी, निखिल विश्वकर्मा, शुभम तिवारी, राजेश चौधरी साथ ही काफी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Tags:    

Similar News