पन्ना: समग्र आधार लिंकिंग में त्रुटि पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही से अवगत कराएं

  • कलेक्टर सुरेश कुमार ने समग्र आधार लिंक संबंधी त्रुटिपूर्ण कार्य
  • समग्र आधार लिंकिंग में त्रुटि पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही से अवगत कराएं

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-10 11:06 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर सुरेश कुमार ने समग्र आधार लिंक संबंधी त्रुटिपूर्ण कार्य पर उत्तरदायी कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के सीएमओ से सात दिवस में जिम्मेदार कर्मचारियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही के बारे में अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया गया है कि शासन के निर्देशानुसार समग्र पोर्टल पर जिन हितग्राहियों की समग्र आईडी और आधार गलत लिंक हो गए हैं उनके समग्र आधार डी-लिंक के लिए अनुरोध स्थानीय निकाय की अनुशंसा के बाद समग्र पोर्टल पर कलेक्टर लॉगिन से डी-लिंक करने की कार्यवाही की जाती है।

यह भी पढ़े -बाल विवाह पर होगी कार्यवाही, निर्धारित आयु सीमा से कम उम्र के बालक-बालिका का विवाह कानूनन अपराध

एमपी एसईडीसी के नियम अनुसार समग्र आधार लिंक करने वाले त्रुटिपूर्ण उत्तरदायी कर्मचारी पर कार्यवाही कर पोर्टल पर अपलोड किए जाने का प्रावधान है लेकिन निकायों द्वारा केवल कारण बताओ सूचना पत्र की प्रति अपलोड कर डी-लिंक की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में समग्र आधार डी-लिंक के बढते आवेदनों के दृष्टिगत यह प्रतीत होता है कि संबंधित कर्मचारियों द्वारा निरंतर लापरवाहीपूर्वक कार्य किया जा रहा है। इस कारण हितग्राहियों को समस्या का सामना करना पड रहा है। इसलिए उत्तरदायी कर्मचारियों पर वेतनवृद्धि रोकने, सेवा समाप्ति की कार्यवाही के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उत्तरदायी कर्मचारी पर की गई कार्यवाही का विवरण 7 दिवस में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ ही भविष्य में होने वाले समग्र आधार डी-लिंक करते समय उत्तरदायी कर्मचारी पर उचित कार्यवाही सहित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े -पेयजल समस्या का मुद्दा ग्राम सभा में रखा गया, पानी की कमी से कई दिनों से बंद है घर-घर पेयजल सप्लाई

Tags:    

Similar News