शाहनगर: सभी पर्वों का राजा है पयूर्षण पर्व

Sanjana Namdev
Update: 2023-09-26 07:12 GMT

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। जैन धर्म के लोगों द्वारा भाद्रपद मास में पर्यूषण पर्व मनाया जाता है। नगर के तारण भवन में चल रहे कार्यक्रम में दिगम्बर जैन समाज के लोग बढ-चढकर हिस्सा ले रहे हैं। यह पर्यूषण पर्व 10 दिवस तक चलता है। जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्यौहार पर्यूषण पर्व 19 सितंबर से शुरू हुआ है जो आगामी 29 सितम्बर को क्षमावाणी महापर्व के रूप में मनाया जायेगा। इसमें महिलायें व पुरूष यथा शक्ति उपवास रखते है। शाहनगर जैन समाज के अध्यक्ष व शाहनगर सरपंच मनोज जैन ने बताया कि

पयूर्षण पर्व को जैन धर्म में सभी पर्वों का राजा माना जाता है। इस पर्व की विशेष महत्वता के कारण ही इस पर्व को राजा कहा जाता है। यह हमें भगवान महावीर स्वामी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जिओ और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है तथा मोक्ष प्राप्ति के द्वार खोलता है। 

Tags:    

Similar News