पन्ना: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण

  • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया शैक्षणिक भ्रमण
  • विद्यार्थियों ने सीखा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण का तरीका

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-09 05:11 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना पहुँचे। कृषि विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों ने बडे ही उत्सुकता से कृषि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्साहित दिखे। पन्ना कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक पी.एन. त्रिपाठी एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ए.पी. सुमन ने बच्चों की सारी जिज्ञासाएं शान्त की। इस कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना के छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई साथ ही मृदा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पोषक तत्वों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।

यह भी पढ़े -रोजगार की तलाश में पलायन कर गया आधा गांव, पन्ना जपं के ग्राम मकरी कुठार में सूने पडे मकान

पन्ना कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक पी.एन. त्रिपाठी ने मृदा नमूना एकत्रित करने के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया की मृदा परीक्षण से हमें यह पता चलता है कि मृदा किन पोषक तत्वों की अधिकता है और किन पोषक तत्वों की कमीं है मृदा परीक्षण से फसल की उत्पादकता बढाई जा सकती है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के पात्रतानुसार इस भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सीता गौतम, जॉनी अत्री एवं क्षितिज चौधरी ने भी भाग लिया। सीता गौतम ने कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिको एवं निदेशक का विद्यालय के विद्यार्थियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़े -अनाथ बीमार बहन और भाईयों की मदद के लिए आगे आ रहे नेक दिल इंसान, आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक ने दी 2100 रूपए की सहायता राशि

Tags:    

Similar News