पन्ना: पन्ना टाईगर रिजर्व में आज से शुरू होगी गिद्धों की गणना, फरवरी २०२४ में हुई गणना में सात प्रजातियों के ९३५ गिद्ध मिले थे

  • पन्ना टाईगर रिजर्व में आज से शुरू होगी गिद्धों की गणना
  • फरवरी २०२४ में हुई गणना में सात प्रजातियों के ९३५ गिद्ध मिले थे
  • गणना का कार्य २९ अप्रैल से प्रारंभ होकर ०१ मई तक चलेगा

Sanjana Namdev
Update: 2024-04-29 05:01 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रदेश भर के टाइगर रिजर्व तथा सामान्य वनक्षेत्रों में गिद्धों की गणना का कार्य २९ अप्रैल से प्रारंभ होकर ०१ मई तक चलेगा। पन्ना टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गिद्धों की गणना कार्य के लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां की जा चुकी है। गिद्धों की गणना का कार्य इसके पूर्व प्रथम चरण वेन्टर सीजन में फरवरी २०२४ में किया गया था। जिसमें पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल ९३५ गिद्ध पाए गए थे जिनमें ८२७ वयस्क और १०८ अवयस्क गिद्ध पाए गए थे। पन्ना टाइगर रिजर्व में गणना में सात तरह के गिद्धों की प्रजातियां पाई गई थीं और ६८ गिद्धों के स्थल को चिन्हित किया गया था। गिद्धों की जो सात प्रजातियां पन्ना टाइगर रिजर्व में पाई गई चार प्रजाति के गिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व के स्थाई निवासी है वहीं तीन प्रजाति के पाए गए गिद्ध प्रवासी गिद्ध है पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक सुचिता तिर्की ने बताया कि प्रवासी गिद्धों की उपस्थिति विन्टर सीजन में देखी जाती है।

यह भी पढ़े -वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

समर सीजन में होने वाली गिद्धों की गणना में स्थानीय गिद्ध ही देखी जा रहे है गिद्धों की गणना को लेकर वन्य जीव विशेषज्ञों स्वैच्छिक कार्यकर्ताओ को शामिल करने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे अधिक गर्मी के चलते वालेन्टिरयो गणना में कम पहुंच रहे है गणना का कार्य प्रतिदिन सुबह ६ बजे से ८ बजे तक किया जायेगा और इसके बाद डाटा के संग्रहण करके दैनिक रिपोर्ट तैयार होगी। तीन दिन तक चलने वाली गणना सर्वे का फाइनल डाटा तैयार करते हुए ४ मई को प्रेषित किया जायेगा। गिद्धों की गणना के कार्य के लिए अधिकारी और मैदानी फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है जो कि २९ अप्रैल से १ मई तक गिद्ध गणना का कार्य वालेन्टियारों के साथ पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े -कंटनेर ट्रक में भरे ३२ नग गौ वंशीय पशु बरामद, अवैध रूप से पशुओं के परिवहन के आरोप में दो तस्कर गिरफ्तार

Tags:    

Similar News