पन्ना: गेहूं खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

  • कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार
  • गेहूं खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

Sanjana Namdev
Update: 2024-05-04 07:58 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर समीक्षा जैन एवं आलोक मार्को द्वारा गत गुरूवार को गेहूं खरीदी केन्द्र बृजपुर एवं सिलधरा का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर जरूरी जानकारी ली। साथ ही केन्द्रों पर छाया, पेयजल जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। केन्द्र पर नियुक्त कर्मचारियों से वारदाना की उपलब्धता, परिवहन व भण्डारण, तौल कांटे, भुगतान की स्थिति इत्यादि की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। जिले के 53 खरीदी केन्द्रों पर आगामी 20 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन कार्य होगा। शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केन्द्रों पर अब शनिवार व रविवार अवकाश सहित सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपार्जन कार्य संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी किये निर्देश

Tags:    

Similar News