सतना: सीएम ने किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की 1058 करोड़ की बीमा दावा राशि

सतना में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

Safal Upadhyay
Update: 2023-10-05 12:33 GMT

डिजिटल डेस्क,सतना।

राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि के राज्य के 30 लाख दावों की 1058 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। हवाई पट्टी मैदान में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 72 लाख किसानों के खातों में 1560 करोड़ की सम्मान निधि भी ट्रांसफर की। इस मौके पर प्रतीकात्मक रुप से मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 4 लारव 30 हजार पट्टों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अन्नदाता किसान भगवान हैं। प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान है।

1117 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्ययास

इससे पहले सीएम ने मुख्त्यारगंज में 8 करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 157 करोड़ 84 लारव की लागत के 87 विकास कार्य लोकार्पित किए और 959 करोड़ 37 लाख के प्रस्तावित 39 विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए धन का संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में वनवासी लोक और मैहर में मां शारदा लोक बनाया जाएगा।

Tags:    

Similar News