इस दिन महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अपना आखिरी आईपीएल मैच!

माही का आखिरी मुकाबला! इस दिन महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अपना आखिरी आईपीएल मैच!

Bhaskar Hindi
Update: 2023-02-18 14:09 GMT
इस दिन महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे अपना आखिरी आईपीएल मैच!
हाईलाइट
  • धोनी 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से सीएसके के साथ हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 31 मार्च 2023 से शुरू होगा जिसका फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। लेकिन इस बीच टूर्नामेंट से फैंस के लिए बुरी खबर आई है। क्योंकि कैप्टेन कूल के फेयरवेल की तारीख सामने आ गई है। अगर चेन्नई प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करती है तो 14 मई को धोनी आखिरी बार पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। येलो आर्मी इसी दिन अपना आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम पर खेलेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाला का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि, इस बारे में धोनी का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। साथ ही टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर मैनेजमेंट से कोई चर्चा नहीं की है। धोनी 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। उनकी कप्तानी में टीम अभी तक 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने चेन्नई के लिए 234 मैच खेले हैं, जिसमें 39.20 के औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। 

कौन होगा माही के बाद सीएसके का कप्तान 

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके की कप्तानी का ताज किसके सिर सजेगा यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, इस रेस में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम सबसे आगे चल रहा है। भारत से भी अंजिक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम संभावितों में है। हालांकि, पिछली बार जडेजा को कप्तानी सौंपने का टीम मैनेजमेंट का फैसला उल्टा पड़ गया था, जहां बीच टूर्नामेंट में धोनी को फिर से कप्तानी संभालनी पड़ी थी।   
 

Tags:    

Similar News