तारीफ: वीवीएस लक्ष्मण ने बताया- रोहित शर्मा क्यों हैं IPLके सबसे सफल कप्तानों में से एक

तारीफ: वीवीएस लक्ष्मण ने बताया- रोहित शर्मा क्यों हैं IPLके सबसे सफल कप्तानों में से एक

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-29 09:17 GMT
तारीफ: वीवीएस लक्ष्मण ने बताया- रोहित शर्मा क्यों हैं IPLके सबसे सफल कप्तानों में से एक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मौजूदा समय में टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। लक्ष्मण ने रोहित को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे सफल कप्तान बताया है। रोहित की कप्तानी में ही IPL की टीम मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 4 बार IPL खिताब जीता है।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो "क्रिकेट कनेक्टेड" में कहा, वह डेक्कन चार्जर्स की टीम में रहते हुए ही कप्तान बन गए थे। जब वह पहले साल टीम में आए थे तो काफी युवा थे। तब वह टी-20 विश्व कप में ही खेले थे और उन्होंने भारत की ओर से उसी समय डेब्यू किया था उन्होंने कहा, रोहित ने जिस तरह से मध्यक्रम में दबाव में बल्लेबाजी की वह शानदार था। हमारी टीम IPL 2008 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन रोहित ने हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

मुश्किल परिस्थितियों में रोहित खुद को साबित किया
लक्ष्मण ने कहा, प्रत्येक मैच और हर एक सफलता के बाद रोहित का आत्मविश्वास बढ़ता गया। वह कोर ग्रुप में शामिल हो गए। वह युवाओं की मदद करते और अपने विचार रखते हैं। यह उनकी नेतृत्वक्षमता के शुरूआती संकेत थे। उन्होंने कहा, मेरे हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण होता है दबाव की परिस्थितियों से पार पाना। इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करके रोहित ने खुद को कई मौका पर साबित भी किया है। वह निरंतर बेहतर बनते रहे। यही वजह है कि, वह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

Tags:    

Similar News