नकली साेने के सिक्के थमाकर व्यापारी को लाखों रुपए से ठगने का प्रयास

नकली साेने के सिक्के थमाकर व्यापारी को लाखों रुपए से ठगने का प्रयास

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-02 12:37 GMT
नकली साेने के सिक्के थमाकर व्यापारी को लाखों रुपए से ठगने का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नकली सोने के सिक्के थमाकर व्यापारी को ठगने का प्रयास किए जाने का वाकया उजागर हुआ है। घटित प्रकरण से पारडी थाने में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। शनिवार को अदालत में पेश कर उन्हें पीसीआर में लिया गया है।
नारी रोड स्थित मानव नगर निवासी व्यापारी मनोज जवाहर शाहू 39 वर्ष की कपिल नगर में दुकान है।

दिवाली उत्सव होने ने उन्होंने पटाखे की दुकान लगाई थी। 29 तारीख की शाम करीब पांच बजे के दौरान मनोज के दुकान में पटाखे खरीदने रामेश्वरी रोड स्थित काशीनगर निवासी कन्हैया हीरा कासे (35) और दीपा दिलीप राठोड़ आए। दोनों ने पटाखे खरीदे। इसके बाद कन्हैया और दीपा ने पीले रंग के कुछ सिक्के मनोज को दिखाए। सिक्के प्राचीन काल के थे। जिससे मनोज ने सिक्कों के बारे में पूछताछ की तो कन्हैया और दीपा ने मनोज को बताया कि सिक्के और सोने की माला उन्हें खुदाई काम करते वक्त मिले हैं।

जिसे वह बेचना चाहते हैं। उक्त वस्तु सोने की होने का कन्हैया और दीपा ने दावा किया। उस वक्त उनमें खरीदी-बिक्री का सौदा नहीं हो सका,लेकिन आगे चलकर यह सौदा हो इसके लिए उन्होंने मनोज का  मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद फोन कर मनोज को पारडी शहर बस स्थानक के पास बुलाया गया। उसे माला से निकालकर दस सोने के मोती यह कहकर दिए कि वह अपने परिचित किसी सर्राफा व्यापारी से सोना असली है या नकली इसकी पड़ताल करे।

लिहाजा मनोज ने जब सर्राफा व्यापारी से इसकी पड़ताल की तो मोती असली सोने के थे। दोनों ने इसे बेचने का सौदा मनोज से आठ लाख रुपए में किया। उल्लेखनीय है कि इस तरह की धोखाधड़ी होने की पूर्व में भी शहर में कई घटनाएं हुई है। जिससे मनोज के मन में संदेह था। लिहाजा उसने कन्हैया और दीपा को बातों में उलझाकर रखा और गुप्त तरीके से इसकी सूचना संबंधित थाने को दी।

प्रकरण की गंभीरता से पुलिस ने परिसर में जाल बिछाया और असली के नाम पर नकली सोने की माला बेचने का प्रयास करते हुए कन्हैया और दीपा को रंगे हाथ पकड़ा। धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की दोपहर दोनों को अदालत में पेश कर पीसीआर में लिया गया है। जांच जारी है।

Tags:    

Similar News