अशोक नगर नहर से 2 नाबालिग बच्चों के शव बरामद

अशोक नगर नहर से 2 नाबालिग बच्चों के शव बरामद

IANS News
Update: 2020-10-24 16:00 GMT
अशोक नगर नहर से 2 नाबालिग बच्चों के शव बरामद
हाईलाइट
  • अशोक नगर नहर से 2 नाबालिग बच्चों के शव बरामद

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नहर से दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं, पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

मृतकों की पहचान अमित झा (13) और उसके चचेरे भाई हर्ष झा (14) के रूप में हुई है। दोनों लड़के न्यू अशोक नगर में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि अमित और हर्ष गुरुवार शाम घर से चले गए थे, काफी देर तक जब वो घर वापस नहीं लौटे तो उनके लापता होने की सूचना दी गई।

हालांकि, पुलिस जांच में पता चला है कि बच्चे छठ पूजा के लिए जगह पर कब्जा करने के लिए नहर के किनारे गए थे। एक नहर में फिसल गया, जबकि दूसरा उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कों के शव शनिवार को परीक्षण के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

एएनएम

Tags:    

Similar News