दिल्ली पुलिस का एएसआई और उसका साथी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

मामला दर्ज दिल्ली पुलिस का एएसआई और उसका साथी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

IANS News
Update: 2022-01-19 12:00 GMT
दिल्ली पुलिस का एएसआई और उसका साथी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक और एक निजी व्यक्ति को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों की पहचान सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह और निजी व्यक्ति भगत लाल के रूप में हुई है। आरोप है कि सुल्तानपुरी थाने में पहले से दर्ज एक अलग मामले में आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके भाई और भतीजे को गिरफ्तार नहीं करने पर रिश्वत की मांग की।

अधिकारी ने कहा, आरोपी ने शिकायतकर्ता को उक्त पुलिस स्टेशन के सामने काम कर रहे एक चाय विक्रेता को रिश्वत देने का निर्देश दिया।तदनुसार, सीबीआई ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई के निर्देश पर शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए निजी व्यक्ति को पकड़ लिया।

जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी के परिसरों में भी तलाशी ली गई। सीबीआई ने कहा, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दिल्ली की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News