फतेहपुर: रेप पीड़िता की हालात नाजुक, शरीर के अंगो ने काम करना किया बंद

फतेहपुर: रेप पीड़िता की हालात नाजुक, शरीर के अंगो ने काम करना किया बंद

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-18 05:50 GMT
फतेहपुर: रेप पीड़िता की हालात नाजुक, शरीर के अंगो ने काम करना किया बंद

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 14 दिसंबर को अपने चाचा द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के बाद जलाई गई 18 वर्षीय पीड़िता की हालत बिगड़ गई है। लाला लाजपत राय अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत जबरदस्त उपचार और ध्यान देने के बावजूद गंभीर बनी हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर. के. मौर्य ने कहा, वह शनिवार से अस्पताल में भर्ती होने के बाद से वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। कई अंगों का काम नहीं करना और कुछ अंगों में सूजन जारी है। कथित तौर पर चाचा द्वारा दुष्कर्म और फिर जलाए जाने के बाद लड़की को शनिवार शाम अस्पताल लाया गया था।

डॉक्टर ने कहा कि पीड़िता बेहोश थी और ट्रेकियोस्टोमी से पीड़ित थी। उसे रविवार को सांस लेने में समस्या हो रही थी। पीड़िता के परिवार ने कहा है कि उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाना चाहिए, लेकिन राज्य सरकार ने परिवार के अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Tags:    

Similar News