बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति सुधरी

बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति सुधरी

IANS News
Update: 2020-08-04 14:30 GMT
बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति सुधरी

ढाका, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा है, हालांकि कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बांग्लादेश जल विकास बोर्ड (बीडब्ल्यूडीबी) के अधिकारियों ने कहा कि नौ प्वाइंट पर जलस्तर में कमी आई है।

तीस्ता बैराज परियोजना (टीबीपीपी) के कार्यकारी अभियंता रबीउल इस्लाम ने कहा कि तीस्ता का जलस्तर नीलपहमारी में दलिया बिंदु पर दो सेंटीमीटर बढ़ा है लेकिन सुबह नौ बजे खतरे के निशान से 28 सेंटीमीटर नीचे था।

मंगलवार सुबह नौ बजे तक ब्रह्मपुत्र बेसिन में आठ उत्तरी जिलों में प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेज गिरावट के साथ बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। अगले 72 घंटों के दौरान बेसिन में बाढ़ की स्थिति में सकारात्मक रुख जारी रह सकता है जिससे विस्थापितों का अपने घरों में वापस जाना आसान होगा।

ब्रह्मपुत्र नदी मंगलवार को चिलमारी, धारला, कुरीग्राम और घाघोट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

एक अधिकारी ने कहा कि सभी जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री, शिशु आहार, पशुओं के चारे और नकदी का उचित वितरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

जिला राहत व पुनर्वास अधिकारी (डीआरआरओ) मोअज्जम हुसैन ने कहा कि बाढ़ के दूसरे चरण ने गाईबांधा जिले में 2.50 लाख लोगों को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि इस जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच 440 टन चावल, आठ लाख टका, ड्राई फूड के 6,650 पैकेट, बच्चे के भोजन के लिए चार लाख टका और पशुओं के चारे के लिए नौ लाख टका दिया गया है।

अन्य बाढ़ प्रभावित उत्तरी जिलों में भी जिला प्रशासन ने राहत गतिविधियां तेज कर दी हैं।

Tags:    

Similar News