दिल्ली : डिप्रेशन में था टीचर, कर दी अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या

दिल्ली : डिप्रेशन में था टीचर, कर दी अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-22 06:52 GMT
दिल्ली : डिप्रेशन में था टीचर, कर दी अपने तीन बच्चों और पत्नी की हत्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के महरौली इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला (42) है। उपेंद्र पेशे से शिक्षिक है और बच्चों को होम ट्यूशन पढ़ाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उपेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार रात को 1 से 2 बजे के बीच पत्नी अर्चना शुक्ला और तीनों बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी उपेंद्र की दो बेटियां और एक बेटा है। 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने सभी की हत्या चाकुओं से गोदकर की। हत्या करने के बाद उपेंद्र रात भर शवों के पास ही बैठा रहा। पूछताछ में आरोपी ने खुद को डिप्रेशन में बताया है। जिस घर में चारों लोगों की हत्या हुई उस घर में आरोपी की मां भी रहती है। घटना के बारे में तब पता चला जब सुबह उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी और 100 नंबर को फोन किया। पुलिस घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गई। चारों के शव कमरे में पड़े थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

 

डीसीपी साउथ दिल्ली विजय कुमार के मुताबिक, उपेंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ महरौली में रहता और प्राइवेट ट्यूशन से परिवार चलाता था। उपेंद्र ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया है। 

 

Tags:    

Similar News