Crime: दुष्कर्म की कोशिश में जेल गए, रिहा होने पर लड़की की मां को मार डाला

Crime: दुष्कर्म की कोशिश में जेल गए, रिहा होने पर लड़की की मां को मार डाला

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-18 06:41 GMT
Crime: दुष्कर्म की कोशिश में जेल गए, रिहा होने पर लड़की की मां को मार डाला

डिजिटल डेस्क, कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक नाबालिग से रेप की कोशिश करने वाले आरोपियों ने पीड़िता की मां को मार डाला। मामला 9 जनवरी 2020 का है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों ने जमानत पर रिहा होते ही पीड़िता की मां और मौसी पर हमला कर दिया। हमला का वीडियो भी सामने आया है। 

जूतों से कूचला सिर
आरोपियों ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया था। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी अपने जूतों से महिला के सिर को कुचल रहा है। दोनों महिलाओं को गवाही देने के कारण पीटा गया था। पीड़िता की मां रूबी को हैलट अस्पताल और मौसी जरीना को रमादेवी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां पीड़िता की मां ने 17 जनवरी को दम तोड़ दिया। 

घर में घुसकर पीटा
दरअसल, कानपुर के चकेरी में रहने वाली नाबालिग का साल 2018 में मोहल्ले के रहने वाले महफूज और बाबू अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसकी शिकायक पीड़िता के पिता ने पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई थी। केस में लड़की की मां और उसकी बहन गवाह थी। पीड़िता लड़की के पिता ने भी आरोप लगाया है कि आरोपी गवाही नहीं देने की धमकी दे रहे थे। 9 जनवरी को जब पत्नी और बहन घर में अकेले थी, ये लोग घर में घुस गए। दोनों महिलाओं को घसीटते हुए बाहर लाए और बुरी तरह से मारपीट की। 

एफआईआर दर्ज कर ली गई
पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ की तलाश जारी है। पुलिस ने मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

Tags:    

Similar News