हत्याकांड: मध्यप्रदेश में बसपा के कद्दावर नेता की हत्या, बिजावर विधानसभा सीट से लड़े थे चुनाव, बदमाशों ने सरेआम की फायरिंग

  • छतरपुर में बसपा नेता की हत्या
  • पार्टी के जिला उपाध्यक्ष थे महेंद्र गुप्ता
  • दबंग नेताओं में होती थी गिनती

Anchal Shridhar
Update: 2024-03-04 19:20 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता महेंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई। घटना छतरपुर के गजराज पैलेस के सामने की है। जहां रात के करीब साढ़े 9 बजे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली उनके सिर पर लगी और वो नीचे गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादी समारोह में शामिल होने आए थे बसपा नेता

कहा जा रहा है कि महेंद्र गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने गजराज पैलेस आए थे। वह जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर निकले, तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। घटना के समय उनका ड्राइवर अब्दुल मंसूरी भी वहीं था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के सूत्र ने बताया कि मृतक महेंद्र गुप्ता के शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए छतरपुर पुलिस ने नाकाबंदी शुरु कर दी है।

बसपा के कद्दावर नेताओं में होती थी गिनती

महेंद्र गुप्ता की गिनती मध्यप्रदेश के कद्दावर बसपा नेताओं में होती थी। बीते साल हुए विधानसभा चुनाव में मायवती ने उन्हें छतरपुर की बिजावर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले साल 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। वह बसपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे। ईसानगर के रहने वाले महेंद्र गुप्ता के ऊपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज थे। कई लोगों से विवाद के चलते उनकी सुरक्षा में सरकारी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए थे।   

Tags:    

Similar News