आज है दशहरा, जानें कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

दशहरा 2022 आज है दशहरा, जानें कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

Manmohan Prajapati
Update: 2022-10-03 11:46 GMT
आज है दशहरा, जानें कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मां दुर्गा की उपासना का सबसे बड़ा पर्व नवरात्रि दशहरा (Dussehra) के साथ संपन्न होता है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को देशभर में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस साल दशहरा 05 अक्टूबर 2022 बुधवार को मनाया जाएगा। 

पुराणों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान राम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। दशहरे का दिन साल के सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस दिन किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए ये दिन उत्तम होता है। आइए जानते हैं विजयादशमी पर्व का पूजा मुहूर्त...

पूजा मुहूर्त
विजय मुहूर्तः 05 अक्टूबर बुधवार, दोपहर 14ः07 बजे से 14ः54 बजे तक
अवधिः  47 मिनट
अपराह्न मुहूर्तः 05 अक्टूबर बुधवारए दोपहर 01ः20 बजे से 03ः41 बजे तक

परंपरा
विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है। बहुत सी जगहों पर तो दशहरे के दिन रावण दहन का विशाल आयोजन होता है। मान्यता है कि इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होता है। इससे आपको जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। 

पूजा विधि
- इस दिन घर के ईशान कोण में 8 कमल की पंखुड़ियों से अष्टदल चक्र बनाया जाता है।
- इसके बाद अष्टदल के बीच में अपराजिताय नमः: मंत्र का जप करना चाहिए। 
- मां दुर्गा के साथ भगवान राम की पूजा करें।
- माता जया को सीधे  और विजया को उल्टे तरफ स्थापित करें। 
- अब माता को रोली, अक्षत, फूल आदि पूजा की सामग्री अर्पित करें और भोग लगाएं। 
- माता की आरती भी करें और जयकारे लगाएं। 
- इसके बाद यथाशक्ति अनुसार दान-दक्षिणा दें और गरीबों को भोजन कराएं। 
- शाम के समय रावण दहन हो जाए तो शमी की पत्तियां अपने परिजनों को दे दें फ‍िर सभी घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

 

Tags:    

Similar News