जानिए क्या है पूजा के समय दीपक जलाने का महत्व ?

जानिए क्या है पूजा के समय दीपक जलाने का महत्व ?

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-26 09:24 GMT
जानिए क्या है पूजा के समय दीपक जलाने का महत्व ?

डिजिटल डेस्क । विश्वभर में हर कोई किसी न किसी धर्म को अपनाता है और उसी धर्म के अनुरूप ही वो अपने जीवन का निर्वाह भी करता है और अपने धर्म का अनुसरण भी करता है। हर धर्म में उपासना करने का तरीका अलग होता है। जैसे हिंदू धर्म में जिस तरह से दीपक, अगरबत्ती जलाकर और कपूर जलाकर पूजा की जाती है। आखिर में दिए, अगरबत्ती या कपूर की पवित्र अग्नि को चारों तरफ घुमा कर वातावरण को शुद्ध बनाया जाता है। कहते है की भले ही पूजा के समय अगरबत्ती और कपूर ना हो, लेकिन दीपक जरूर लगाना चाहिए, लेकिन कभी आपने सोचा है कि दीपक जलाना इतना क्यों महत्वपूर्ण है। शायद आपने कभी इतना नहीं सोचा होगा। इसलिए आज हम आपको हिन्दू धर्म में दीपक प्रजव्लित करने के महत्व के विषय में जानकारी दे रहे है।

 

हिन्दू धर्म में अग्नि को प्रमुख देव माना गया है। पूजा-अर्चना के समय या किसी भी धार्मिक कार्य के समय पर घी या तेल के दीपक के जरिए प्राथमिक रूप से अग्नि को प्रज्वल्लित किया जाता है। दीपक के रूप में इस अग्नि को अग्नि देव मानकर अपने आराध्य देव की आराधना की जाती है और इसके साथ ही दीपक प्रकाश का प्रतीक भी है। दीपक आपके घर से आपके मन से आपके परिवार से हर प्रकार के अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर अग्रसर करता है।

 

पूजा- अर्चना के समय दीपक जलाने के पीछे और भी बहुत से कारण है जैसे :- 

घी के दीपक या तेल के दीपक से वातावरण शुद्ध बन जाता है। आस-पास के वातावरण से हानिकारक कीटाणु दूर रहते है। घर से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है। हर प्रकार से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। साथ ही दीपक के माध्यम से हम अपने आराध्य देव के प्रति भक्ति, श्रद्धा और पूजा भाव को भी प्रकट करते है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से घी और तेल के दीपक में रोगों को दूर करने की ऊर्जा होती है। मानसिक विकृतियां भी दूर होती है। घी में त्वचा संबधी रोग दूर करने की शक्ति होती है। सरसों के तेल के दीपक की लौं से निकलने वाला धुआं अस्थमा रोगियों के लिए लाभदायक होता है।

इस प्रकार घर या मंदिर में पूजा के समय दीपक जलाने से देव कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ में घर से रोगदोष दूर होतें है घर का वातावरण सुगन्धित व शुद्ध बन जाता है। 
पूरे घर के वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है।

Similar News