शादी से पहले रंगों के जरिए जानें, कैसा है लड़की का स्वभाव

शादी से पहले रंगों के जरिए जानें, कैसा है लड़की का स्वभाव

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-21 04:25 GMT
शादी से पहले रंगों के जरिए जानें, कैसा है लड़की का स्वभाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दयालू, सरल, गुस्सैल, अनुशासन प्रिय दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं, लेकिन किसी के भी स्वभाव का पता हम आसानी से नही लगा सकते। यदि आप किसी कन्या को देखने जा रहे हैं तो ऐसे में आप उसके बारे में सबकुछ जानना चाहेंगे, लेकिन एक दो मुलाकातें सबकुछ जानने के लिए पर्याप्त नही हैं। रंगों के जरिए भी आप उसके नेचर के बारे में जान सकते हैं। वह कैसी और उसे क्या पसंद है यहां तक कि वह किस ख्यालत की है सबकुछ। यहां हम आपको रंगों के अनुसार महिलाओं के स्वभाव के बारे में बता रहे हैं... 


सफेद या श्वेत रंग
ये महिलाएं शांतिप्रिय होती हैं। सरल और बेहद दयालु। स्वार्थ इन्हें छूकर भी नही जाता। मानवीय गुण कूट-कूटकर भरे होते हैं, किंतु इनमें कुछ रूढ़िवादिता भी देखने मिलती है। यहां कहा जा सकता है कि ये परंपरावादी और आडबंरहीन होती हैं। 


पीला रंग 
इन्हें गप-शप में खासी रुचि होती है। ये जिज्ञासु प्रवृत्ति की होती हैं। जासूसी इन्हें पसंद होती है। अर्थात दूसरे विषयों को जानने में इनकी खासी रुचि होती है। 
 
  
नारंगी रंग
इस स्वभाव की महिलाएं दोस्ती करने में माहिर होती हैं। आनंदमयी स्वभाव की धनी और एक बेहतरीन व्यवहार की धनी होती हैं। निराशा के पलों में भी हमेशा इनकी आंखों में आशा की किरण नजर आती है। ये अपने आप में बेहद ही उत्तम व्यवहार की होती हैं। 


गुलाबी रंग 
ये तटस्थ व्यहार वाली होती हैं। अहंकार की कुछ मात्रा और चंचलता भी इनमें नजर आती है। आंखों में एक अनोखा आकर्षण देखने मिलता है। ये शिष्टाचार प्रिय होती हैं। 
  
 
लाल रंग पसंद करने वालीं
कभी प्रसन्न तो कभी उग्र, आमतौर पर किसी पर भी नहीं भड़कतीं, लेकिन जब कभी गुस्सा आ जाए तो इन्हें रोक पाना मुश्किल होता है। साहसी और जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना डटकर करने वाली। भाग्य की अपेक्षा कर्म में विश्वास करने वालीं होती हैं। 


भूरा रंग 
खुद से प्रेम करने वालीं। अनुशासन प्रिय फिर चाहे वह कोई बड़ा हो या उनसे छोटा। घूमना, साजो-सज्जा इन्हें प्रिय होती है। ये चेहरे पर मुस्कान के साथ सदा ही नजर आती है। एक शब्द में जीवन जीने की कला बस इनसे सीखे कोई। 

 

हरा रंग

इन्हें अंतहीन वार्तालाप पसंद है। उमंग उल्लास भी भरपूर देखने मिलता हैं सदैव ही चुस्त और फुर्तीली नजर आती हैं। हर एक काम को चतुराई से करती हैं। 


बैगनी रंग
विलास और वैभव कूट-कूटकर भरा होता है। इनका जीवनसाथी उत्तम प्राप्त होता है। ये महात्वकांक्षाओं से परे होती हैं, लेकिन इनका पार्टनर इन्हें सभी खुशियां प्रदान करता है। 


नीला रंग 
जिन महिलाओं को नीला रंग प्रिय है वे प्रसन्न चित्त होती हैं, लेकिन निराशा उन्हें अगले ही पल घेर लेती हैं। ये रहस्यमयी होती हैं इनके स्वभाव को आसनी से समझ पाना संभव नही होता। 

Similar News