हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं वास्तु देवता, गलती से भी ना करें ये काम

हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं वास्तु देवता, गलती से भी ना करें ये काम

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-09 05:05 GMT
हर वक्त तथास्तु कहते रहते हैं वास्तु देवता, गलती से भी ना करें ये काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वास्तुदोष होने से घर में सुख-शांति का आगमन नहीं हो पाता, किंतु जिस घर में समय-समय पर रामायण पाठए सत्यनारायण कथा, सुंदरकांड, साप्ताहिक सत्संग, प्रवचन का आयोजन होता रहता है। उस घर में वास्तुदोष का नाश होता है और सकारात्मक शक्तियां प्रवेश करती हैं। इसके अतिरिक्त भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके घर में होने से वास्तुदोष का निवारण होता है और परिवार में धन-संपन्नता आती है...

 ऐसे दूर करें वास्तु दोष

  • घर में मुख्य चारों दीवारों पर वास्तु शुद्धि की सात्विक नाम जप की पट्टियां लगाना चाहिए। 
  • घर में अगर तुलसी का पौधा लगा हो तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • घर में नियमित गौ मूत्र का छिड़काव करने से वास्तुदोष दूर होता है।
  • घर में सुबह शाम गोबर के उपले, गूगल और कर्पुर का धुआं करें। लोबान का धुआं करना भी उत्तमकारी बताया गया है। 
  • घर के अंदर सप्ताह में दो दिन कच्ची नीम पत्ती की धूनी जलाएं। ऐसा करने से घर की वायु आैर वातावरण में शुद्धता आती है। स्मरण रहे कि देवी-देवता वहीं निवास करते हैं जहां शुद्धता हाेती है।
  • पानी में नमक और फिटकरी मिलाकर पोंछा लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता घर से दूर रहती है आैर पाॅजिटिव एनर्जी का घर में प्रवेश हाेता है।
  • ऐसी मान्यता है कि वास्तु के देवता तथास्तु कहते रहते हैं। ऐसे में यदि घर में कलह, क्लेश हो रहा है तो वह और बढ़ने लगता है। तथास्तु का असर कलह पर ही हाेने लगता है। जिससे जीवन में अशांति व कष्ट बना रहता है। वास्तुदोष होने पर ऐसी समस्याएं आती हैं। इसलिए वास्तुदोष का निवारण आवश्यक है।
  • यदि घर तिकोना है ताे उसे कभी भी नहीं खरीदें। यदि ले ही लिया है ताे उसमें एक चाैथे काेने का निर्माण करें। वास्तु दाेष निवारण यंत्र लगाएं, साथ ही इन आवश्यक चीजों काे घर में रखने से ये दोष दूर हाेता है।

Similar News