Fake News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर तक देश भर के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया, जानें क्या है वायरल दावे का सच

Fake News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर तक देश भर के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया, जानें क्या है वायरल दावे का सच

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-03 10:00 GMT

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर देश भर में स्कूल खुलने को लेकर एक दावा किया जा रहा है। दावा में कहा गया है कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर तक देश भर के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने भी यही दावा किया है। दावे के साथ आदेश की एक कॉपी भी वायरल हो रही है।

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर हमें हाल में जारी किया गया ऐसा कोई आदेश नहीं मिला। जिसमें 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखने की बात हो। केंद्र सरकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आदेश को फेक बताया है।

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा फर्जी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 नवंबर तक देश भर के स्कूल बंद रखने का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Tags:    

Similar News