पहली झलक: क्रिसमस पर आलिया-रणबीर ने दिया अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज, पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा

  • क्रिसमस पर आलिया-रणबीर ने दिया अपने फैंस को बड़ा सपरप्राइज
  • पहली बार दिखाया बेटी राहा की चहरा

Sanjana Namdev
Update: 2023-12-25 09:01 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल रणबीर-आलिया इन दिनों फिल्म एनिमल की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच कपल ने क्रिसमस के इस खास मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा सप्राइज दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का दीदार करने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है क्योकिं कपल ने बेटी राहा की पहली झलक दिखा दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। फैंस क्यूट राहा की झलक देख कर एकदम गदगद हो गए हैं।

देखें राहा की पहली झलक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। जहां रणबीर और आलिया पहली बार अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर और आलिया राहा को गोद में लेकर के सभी पैपराजी से मिलवाने के लिए लाते हैं। वहीं पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं। इस दौरान राहा बेबी पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक में बेहद ही सुंदर नजर आईं। राहा ने दो क्यूट सी चोटिंया बनाईं हुईं थी। वैसे इस बात में तो कोई शक नहीं हैं कि नीली आंखों वाली राहा बेहद खूबसूरत हैं। वहीं आलिया भी शॉर्ट ड्रेस में क्रिसमस थीम पर रेडी नजर आईं। 

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई राहा पर जमकर प्यार लुटा रहा है। वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच एक नई बहस शुरू हो गई है। कई लोगों ने कहा कि राहा अपनी मां पर गई है तो कई लोगों ने रणबीर कपूर का नाम लिया। लेकिन ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई। कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि राहा अपने दादा पर गई है। 

Tags:    

Similar News