फिर विवादों में: क्रिसमस पार्टी रणबीर कपूर को पड़ी भारी, थाने में शिकायत हुई दर्ज, केक पर शराब डालकर लगाया था 'जय माता दी' का नारा

  • क्रिसमस पार्टी रणबीर कपूर को पड़ी भारी
  • केक पर शराब डालकर लगाया था 'जय माता दी' का नारा

Sanjana Namdev
Update: 2023-12-28 05:26 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय पहले ही रणबीर को महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी का समन मिला था। इसके बाद फिल्म एनिमल में उनका किरदार लोगों के बीच लंबे समय चर्चा में रहा। इस फिल्म की चर्चा की बीच अब रणबीर को लेकर एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रणबीर कपूर और उनकी फैमली पर क्रिससम पार्टी भारी पड़ गई है। रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। क्रिसमस के मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। एक्टर का यह वायरल वीडियो ही उनके लिए मुसीबत बन गया है।

वायरल वीडियो

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का क्रिसमस मनाते एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर केक पर शराब डालकर 'जय माता दी' कहते दिख रहे हैं। इसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। इस वीडियो को लेकर संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दी है। हालांकि, अभी इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है।

संजय तिवारी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन, मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एडवोकेट ने मांग की है कि एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो। जो कि सेक्शन 295ए (जानबूझकर किसी क्लास की रिलीजियस फीलिंग्स का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जानबूझकर किसी शब्द का इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के अंतरगत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हालांकि, अबतक इसपर कोई अपडेट नहीं आया है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

फैंस को नहीं पसंद आया रणबीर का ये अंदाज

बता दें कि, कपूर खानदान ने हर साल क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का फेस रिवील किया। लेकिन रणबीर का ये अंदाज कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा कि 'दारू और जय माता दी.. ये क्या बकवास है?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जय माता दी कह कर दारू डाल रहा है। हम ऐसे लोगों को अपना आइडल मानते हैं?


Tags:    

Similar News