ईयर एंडर 2023: साल 2023 में रिलीज हुए सबसे ज्यादा विवादित गाने, कोई हनी सिंह का मजाक उड़ा कर हुआ हिट तो खुद हनी सिंह का कमबैक रहा फ्लॉप

  • साल 2023 में रिलीज हुए सबसे ज्यादा विवादित गाने
  • कोई हनी सिंह का मजाक उड़ा कर हुआ हिट

Sanjana Namdev
Update: 2023-12-18 11:37 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2023 अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ये साल बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बहुत ही अच्छा रहा। ऐसे कई गानों पर हम झूमे जिन्होंने पूरे साल समा बांध कर रखा। इस साल अरिजीत सिंह ने जिस तरह के नगमे गुनगुनाए वह लंबे समय तक ट्रेंड में रहे। इस दौरान बहुत ही अच्छी फिल्में रिलीज हुईं और फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स का चलन भी थोड़ा कम हुआ, लेकिन बात म्यूजिक वीडियो की करें, तो कुछ ऐसे गाने भी रिलीज हुए जिनको लेकर विवाद शुरू हो गया। कई बार गानों के लिरिक्स कुछ ऐसे बन जाते हैं जिनके कारण लोगों को परेशानी होने लगती है। हर साल की तरह 2023 में भी ऐसे कई गाने रिलीज हुए जिन्हें सेक्सिस्ट कहना गलत नहीं होगा। कौन से हैं वो गानें चलिए जानते हैं।

सॉन्ग- सनक

सिंगर- बादशाह

यह वो गाना है जिसके कारण बादशाह को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी और इसके लिरिक्स को बदलने की बात भी की गई। यह गाना अपने आप में सेक्सिस्ट है और महिलाओं को बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया है। इतना ही नहीं इस गाने के अंदर गालियों की भरमार है और सेक्शुअल शब्दों का प्रयोग भी बहुत ज्यादा किया गया है। गाने में भगवान भोले नाथ का नाम भी लिया गया था। उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी सहित कई शिव भक्तों ने आपत्ति भी जताई थी।

"प्यार इतना ज़्यादा दिया कि वो रोने लगी

मानसिक संतुलन अपना खोने लगी

पहले गंदा किया फ़िर ख़ुद ही धोने लगी

एक रात में ही love उसे होने लगी

मैंने बोला, "एक छोटी सी fight है

सुबह ठीक छे बजे मेरी चंडीगढ़ की flight है

Schedule थोड़ा tight है"

कहती, "Aditya, झूठ बोलने की भी एक height है"

सॉन्ग- सैयां रहते जमुना पार

सिंगर- टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़

इस गाने में भी महिलाओं के शरीर और उनके कपड़ों को लेकर ज्यादा बोला गया है। गाने में कुछ डबल मीनिंग वाक्य तो हैं ही साथ ही इसमें बहुत कुछ ऐसा है जिसे नहीं होना चाहिए था। ये गाना इस साल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार

जुगनी धीरे धीरे आओ

जमना के तीरे

दूर से दिख रहे मुझको तेरी चोली के हीरे

तेरी चोली के हीरे तुझमें ना कोई कमी रे

सैयां मांगे तू देदे देदे ना उधर

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार

सैयां रहते जमना पर उनकी लम्बी मोटर कार

बैठी सज धज के लेने आओ ना सरकार

Full View

सॉन्ग- प्लेयर्स

सिंगर- बादशाह

बादशाह का एक और गाना सिर्फ इसी बात पर फोकस करता है कि कैसे लड़कियों को पैसा खर्च करने वाले लड़के पसंद हैं और उन्हें लग्जरी चीजों के बदले सेक्शुअल फेवर देने में कोई दिक्कत नहीं है। आज जहां लड़कियां खुद अपने लिए सारी लग्जरी ढूंढ सकती हैं वहीं इस तरह के गाने कितने गलत हैं।

दस में से दस तू, मैं दस में से बीस

तेरे सिवा आगे ना किसी के बोलूँ please

Birkin ले-ले, ले-ले Gucci की कमीज़

तेरे पीछे पूरा town, मेरे पीछे है police

Baby, you're a good girl and I'm a bad boy

मेरा lifestyle है थोड़ा flamboyant

I got it, I flaunt it

The only time I give a f*** is when she want it

सॉन्ग- ढीठ

सिंगर- हनी सिंह

इस गाने में पुरुषों को बढ़ा चढ़ा कर बताया गया है और महिलाओं को लेकर इसमें भी ऐसी बातें की गई हैं जैसे उन्हें सिर्फ लग्जरी चीजों की तलाश है। अधिकतर पंजाबी रैप गाने में आजकल इस तरह के लिरिक्स सुनने को मिलते हैं।

पाक्के पाये सरीर बिल्लो दंड मार मार के

पा दयी त्रेली बिल्लो चंड़ मार मार के

आप पावे लीड़हे असि सस्ते जाहे पा लेइ

वोहती वांगु रखदे मशीनरी सिंगार के नारां नू तां गाल गाल उत्ते लारे लाये

होंगे नी पर यारां नाल कारदे ना चीट

सॉन्ग- गॉन गर्ल

सिंगर- बादशाह

बादशाह का एक और गाना इस साल विवादों में रहा। यह गाना अपने आप में सेक्सिस्ट है और महिलाओं को बहुत ही गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके अलावा इस गाने में सिर्फ मस्ती के लिए सिंगर हनी सिंह का मजाक भी बनाया गया था। जिसे बादशाह ने एक इंटरव्यू में खुद कूबल किया था।

एक बात समझ ले (aye)

मैं बोलूँ कम, आँखों से पढ़ ले (aye)

Game के top पे बैठा (aye)

जिसके भी बस की, वो आके पकड़ ले

इनसे game crack ही नहीं हो रहा (ना)

Hit कोई track ही नहीं हो रहा (ना)

यहाँ फ़िर मैंने scene change किया

और कुछ लोगों का come back ही नहीं हो रहा (woo)

Full View

Tags:    

Similar News