Elle Magazine के कवर पेज पर आलिया, लुक पर मिल रही हैं तारीफें

Elle Magazine के कवर पेज पर आलिया, लुक पर मिल रही हैं तारीफें

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-07 16:30 GMT
Elle Magazine के कवर पेज पर आलिया, लुक पर मिल रही हैं तारीफें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऐले मैगजीन ने अपनी 21वीं एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अपने कवर पेज के लिए चुना है। आलिया भट्ट दिसंबर महीने की "ऐले मैगजीन" के कवर पेज पर दिखेंगी। कवर फोटो में आलिया भट्ट रिट्रो लुक में नजर आ रही हैं। बेहद ही डिफरेंट लुक में नजर आ रही आलिया ने कवर फोटो के लिए ब्वॉय कट कराया हुआ है। कवर फोटो में उनके लुक को जमकर सराहा जा रहा है। फैशन जगत के लोगों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स पर आलिया को इस लुक के लिए तारीफें मिल रही हैं।

इस फोटो में आलिया व्हाइट कलर के फेदर कपड़ों में नजर आ रही है। मैगजीन के कवर पेज पर लिखा गया है कि आलिया भट्ट ने खुद को भविष्य के लिए एक लेटर लिखा है। फिलहाल उन्होंने लेटर में क्या लिखा है यह मैगजीन पढ़ने पर ही पता चलेगा। मैगजीन के नीचे बड़े अक्षरों में "डिस्को ड्रिम्स" लिखा हुआ है। इसके साथ ही नीचे - फेदर ड्रेसेज, डायमंड इयरिंग, शाइनी शूज, मेटैलिक पैंट्स" लिखा हुआ है।

Similar News