'Big-B' ने ट्विटर पर फनी VIDEO शेयर कर दिया मैसेज, सोशल मीडिया पर हुआ VIRAL

'Big-B' ने ट्विटर पर फनी VIDEO शेयर कर दिया मैसेज, सोशल मीडिया पर हुआ VIRAL

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 09:02 GMT
'Big-B' ने ट्विटर पर फनी VIDEO शेयर कर दिया मैसेज, सोशल मीडिया पर हुआ VIRAL

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लम्बे अरसे से बॉलीवुड पर राज कर रहे बिग-बी आज भी ढलती उम्र में बेहद एक्टिव हैं। वो कभी भी काम के प्रति जुनून के बीच अपनी उम्र को नहीं आने देते। वो जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही सरल और सुलझे हुए इंसान हैं। वो अपनी कामयाबी का श्रेय अक्सर अपने फैंस को देते हैं। वो अपने फैंस के साथ हमेशा जु़ड़े रहते हैं। हर रविवार चाहे जो भी परिस्थितियां हों अपने फैंस का जलसे पर स्वागत करना नहीं भूलते। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार अपने फैंस के टच में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो फोटो और वीडियो के जरिए अपने फैंस को इंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर सभी लोट-पोट हुए जा रहे हैं।

खुद भी हंसी नहीं रोक पाए "Big-B"

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि "शहंशाह" भी इसे देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। अपने भाव दर्शाने के लिए उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में "हा हा" लिखा। उनके इस वीडियो को 20 मिनट में 100 से ज्यादा लोग रिपोस्ट कर चुके हैं और बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स भी दिए हैं। 

 

क्या है ये वीडियो ?

इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा गया है कि "संगीत सुनते वक्त अपने जोश और भावनाओं को काबू में रखे"। ऐसा न करने का अंजाम इस वीडियो में देखा जा सकता है जिसमें एक बस में एक आदमी खड़ा हैडफोन लगाकर म्यूजिक सुन रहा है। ऐसे में जैसे ही वो म्यूजिक हाई पिच पकड़ता है तो गुनगुनाते- गुनगुनाते वो खुद भी जोर-जोर से गाने लगता है। जिससे डर कर एक लेडी पैसेंजर उसे किक मारकर बाहर भगा देती है।

ये वीडियो वाकई काफी फनी है और साथ ही बहुत अच्छा मैसेज भी दे रहा है। तो अगर आप भी हैडफोन लगाकर लाउड म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइएगा, वरना अगला नंबर आपका भी हो सकता है। 

यहां देखें वीडियो- 

Similar News