भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट

आइटम गर्ल का जलवा भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-15 12:47 GMT
भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह को फैंस कर रहे हैं मिस, इस सुपरस्टार के साथ जोड़ी रही खूब हिट

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी आइटम गर्ल सीमा सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भले ही वो इंडस्ट्री में एक्टिव न हो लेकिन आज भी उनके जलवे फैंस के सिर चढ़ कर बोलते हैं। आइटम क्वीन से मशहूर सीमा का करियर काफी लंबा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भोजपुरी सिनेमा के कोई ऐसा स्टार नहीं है, जिसके साथ सीमा ने काम ना किया हो।

क्वीन सीमा सिंह ने एक एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भोजपुरी सिनेमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, भले ही मैं आज कल दिखती नहीं हूं लेकिन हो सकता है, मैं अपने फैंस के लिए एक बार फिर से इंडस्ट्री का रूख करू। वहीं जब उनके मैरेज लाइफ के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि शादी दो दिलों को जोड़ता हैं, दिलों के सिवाय दो खूबसूरत परिवारों को भी आपस में मिलाने का काम करता है।

डांसर सीमा सिंह अपनी फिल्मी करियर के दौरान बहुत बार उतार चढ़ाव देखी हैं वो कहती है कि आज भोजपुरी सिनेमा काफी आगे बढ़ चुका है अपना हुनर दिखाने के लिए आज आपके पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं, लेकिन हमारे समय में ऐसा कुछ नहीं था जिसे हमें अपनी कला दिखाने का मौका मिले।

सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पावरस्टार पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और खेसारी लाल यादव जैसे कई सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं। सीमा सिंह का पॉपुलैरिटी का पता इसी से चलता है कि जिस गाने में उन्होंने अपने लटके-झटके दिखाएं हैं वो गाना सुपरडुमर हिट साबित हुआ है।

निरहुआ के साथ जोड़ी रही हिट

सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ सीमा सिंह की जोड़ी को सबसे ज्यादा पंसद किया गया था। फिल्म राजा बाबू का गाना "हम त बबली बोलतानी" ने सीमा को काफी बड़ी सफलता दी थी। इस गाने में सीमा सिंह को अन्य गानों से काफी अलग देखा गया था। यह गाना इतना हिट साबित हुआ था कि इसे आज भी शादी समारोह में खूब बजाया और सुना जाता है। बता दें कि, इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को लाखों लोगों ने पंसद किया है।


 

Tags:    

Similar News