दीपिका को देखकर फिर दीवाना हुआ ये मस्ताना

दीपिका को देखकर फिर दीवाना हुआ ये मस्ताना

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-13 07:16 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह यह बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते की वे अपनी प​त्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से कितना प्यार करते हैं। उनकी केमेस्ट्री रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है। इन दोनों की जोड़ी साल 2018 में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही है। अपनी शादी के चलते ये दोनों ही गूगल पर टॉप सर्च किए गए। सोशल मीडिया की किसी भी तस्वीर पर रणवीर उनके लिए कमेंट करना नहीं भूलते। एक बार फिर रणवीर ने दीपिका के फोटो पर एक खूबसूरत कमेंट किया।

दरअसल दीपिका ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में दीपिका ने आफ शोल्डर पिंक कलर का गाउन पहना था और बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। यह ड्रेसअप दीपिका ने एक अवॉर्ड शो के​ लिए किया था। दीपिका की तस्वीर देखकर रणवीर घायल हो गए और उन्होंने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसे न मुझे तुम देखो... रणवीर के इस कमेंट को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। 

आपको बता दें कि रणवीर इस समय अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। इस​ फिल्म में वे आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। वे कभी भी दीपिका के बारे में बात करना नहीं भूलते। उन्होंने एक बार दीपिका के बारे में बात करते हुए कहा था कि दीपिका उनकी लाइफ की सबसे अमेजिंग पर्सन है। इतना ही नहीं, वे उनकी अदायगी के भी कायल हैं। रणवीर की तरह ही दीपिका भी अपने पति की तारीफ करना नहीं भूलती। हाल ही में जब रणवीर को सोशल मीडिया पर उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था तो दीपिका ने अपने ​पति रणवीर की जमकर तारीफ की ​थी। वहीं दीपिका के काम की बात की जाए तो वे जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। 

Similar News